सलमान के राम मंदिर वाली घड़ी पहनने पर भड़के मौलाना:कहा- शरीयत का गुनहगार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की राम मंदिर स्पेशल एडिशन घड़ी पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे शरीयत के खिलाफ बताते हुए सलमान को ‘गुनहगार’ करार दिया है।
इधर, भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा ने सलमान खान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राम सबके हैं। जो राम लोगों के दिलों में हैं, उन्हें नमन करने में किसी को परहेज नहीं होना चाहिए। हर सलमान-रसखान बनने के लिए आतुर है।
‘राम हर हिंदुस्तानी के दिल में बसे हैं’ भाजपा विधायक शर्मा ने कहा कि राम मंदिर और भगवान राम की छवि भारत के लोगों के दिलों में बसी है। "इसे नमन करने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। राम से अलग न तो हिंदुस्तान को किया जा सकता है, न ही हिंदुस्तानियों को।
उन्होंने कहा कि सलमान खान जैसे मुस्लिम सेलेब्रिटीज ने देश की शान बढ़ाई है, जबकि कुछ मौलवी सिर्फ विवाद फैलाते हैं। "आज एक मौलवी चला जाए तो चार मुसलमान कंधा नहीं देते, लेकिन सलमान के पीछे लाखों लोग खड़े हो जाते हैं। हिंदुओं ने सलमान को सिर पर बैठाया है।
मां ने दी थी सलमान को स्पेशल एडिशन घड़ी सलमान खान हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान इस घड़ी में नजर आए थे, जो उनकी मां ने उन्हें गिफ्ट की थी। बताया जा रहा है कि इस घड़ी की कीमत 34 लाख रुपए है और दुनिया में इसकी सिर्फ 49 यूनिट्स ही बनी हैं।
मौलाना ने कहा था- सलमान को खुदा के यहां मुंह दिखाना है मौलाना शहाबुद्दीन बोले- सलमान एक मशहूर मुसलमान हैं। लाखों की तादाद में उनके चाहने वाले हैं। सलमान ने राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई घड़ी पहनी। किसी भी मुसलमान को शरीयत इस बात की इजाजत नहीं देती कि वो गैर-मुस्लिमों के मंदिरों का प्रचार करें।
अगर कोई मुसलमान ऐसा करता है तो वह शरीयत का मुजरिम है। ये नाजायज और हराम है, बाज आना चाहिए। मैं सलमान खान को नसीहत देना चाहता हूं कि वो अपने हाथों से राम मंदिर की घड़ी उतार दें और जो कुछ भी शरीयत के खिलाफ काम किया है उससे तौबा कर लें। क्योंकि उनको खुदा के यहां मुंह दिखाना है। अपना हिसाब-किताब करना है। वो एक अच्छे मुसलमान होने का सबूत पेश करें।
कमाल राशिद ने कहा- मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहे सलमान कमाल राशिद खान ने अपने ऑफिशियल X प्लेटफॉर्म पर लिखा है- उन सभी मुस्लिमों को मुबारकबाद जो ईद पर सलमान खान की सिकंदर देखकर उन्हें ईदी देना चाहते हैं। वो राम जन्मभूमि एडिशन की जियोनिस्ट को. वॉच पहनकर सभी मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहा है। इसके सभी मुस्लिम फैंस बेशर्म हैं।





