नक्सलवाद की हवा टाइट! बस्तर में 78 माओवादियों का सफाया, नक्सलियों ने 4 अप्रैल को बंद बुलाया

रायपुर: इस साल कई मुठभेड़ों में अपने 78 कार्यकर्ताओं की मौत को माओवादियों ने स्वीकार किया है। उन्होंने दावा किया है कि इनमें से सात ग्रामीण थे। उनके कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मारे गए हैं। माओवादियों का कहना है कि हजारों सुरक्षाकर्मी उनके मुख्य इलाकों में घुसकर कार्रवाई कर रहे हैं। वेस्ट बस्तर डिवीजन के प्रवक्ता मोहन ने एक प्रेस नोट जारी किया है। उन्होंने कहा है कि माओवादियों ने हालिया अभियानों के विरोध में 4 अप्रैल को ‘बंद’ का आह्वान किया है।





