10 रुपये में 30 किमी का सफर, नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी देंगे नई सौगात, जानें कौन से प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत

रायपुर: रविवार का दिन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए यादगार होगा। 9 साल के इंतजार के बाद अभनपुर से रायपुर के बीच मेमू ट्रेन की शुरुआत हो रही है। इस ट्रेन को हरी झंडी पीएम मोदी बिलासपुर से दिखाएंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेमू ट्रेन रायपुर से अभनपुर के बीच चलेगी। इस ट्रेन का किराया मात्र 10 रुपए होगा। यह ट्रेन रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन आधे घंटे में करीब 30 किमी का सफर तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button