क्या बेंगलुरु वाला कारनामा कर पाएगी चेन्नई? शुरुआती 8 में से 7 मैच हारकर भी आईपीएल प्लेऑफ में मारी थी एंट्री

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल दिख रही है। टीम को शुक्रवार रात महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से हार शर्मनाक हार ने टेंशन बढा दी है। इसके बाद CSK पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। उन्होंने छह मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है, जबकि उसके दो अंक हैं। उनका नेट रन रेट -1.554 है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस सीना ताने आगे बढ़ रही है और 5 में से चार जीत के साथ आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 4 में से चारों मैच जीते हैं। इन दोनों के 8-8 अंक हैं और वे आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बेहद करीब हैं।

महेंद्र सिंह धोनी टेंशन में होंगे, सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से पिछड़ रही
दूसरी ओर, महेंद्र सिंह धोनी की टीम ही हालत खराब है और उसके लिए लगभग उल्टी गिनती शुरू हो गई है। CSK को बाकी बचे आठ मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा। उन्हें उम्मीद करनी होगी कि दूसरी टीमें भी हारें, तभी वे टॉप चार में आ पाएंगे। आमतौर पर लीग स्टेज के अंत में 16 पॉइंट्स वाली टीमें प्लेऑफ में जगह बना लेती हैं। टीम के कप्तान एमए धोनी ने हार के कारणों पर बात की। उन्होंने कहा कि टीम को साझेदारी बनाने और परिस्थितियों को समझने की जरूरत है। मध्यक्रम के बल्लेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button