जय शाह की इस टीम के फिर से अध्यक्ष बने सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण मिला रहे कंधे से कंधा

दुबई: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गांगुली के लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम के साथी रहे वीवीएस लक्ष्मण को भी फिर से पैनल के सदस्यों में चुना गया है। खेल की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रविवार को यह जानकारी दी। वर्ष 2000 से 2005 तक पांच साल तक भारतीय टीम की अगुआई करने वाले गांगुली को पहली बार 2021 में समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button