रोहित को कप्तान करो… फैन की हाथ जोड़कर मिन्नतें, शिरडी मंदिर से निकलतीं नीता अंबानी ने दिया ये जवाब

मुंबई: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 सीजन से ठीक पहले कप्तानी से हटा दिया था, लेकिन आज भी हार्दिक पंड्या मुंबई के चाहने वालों के दिल में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। सोशल मीडिया हो या फिर स्टेडियम हर जगह मुंबई के फैंस रोहित को कप्तान बनाने की अपील करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब नीता अंबानी शिरडी साईं बाबा मंदिर से निकल रही थीं। मुंबई इंडियंस (MI) के एक उत्साही प्रशंसक और रोहित शर्मा के जबरा फैन ने नीता अंबानी से एक अजीब मांग कर डाली।





