चाहता था उनके मुंह पर… पुरानी टीम से ‘अपमान’ का बदला लेने के लिए श्रेयस अय्यर का था ऐसा मास्टर प्लान

मुल्लांपुर: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 16 रनों से हराया। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना पाई। लेकिन, गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने IPL इतिहास का सबसे कम स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड किया। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम को विनम्र रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस जीत से ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। बता दें कि पिछले सीजन तक वह कोलकाता के कप्तान थे। आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बावजूद टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया।





