यह मेरी सोच है… इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाने पर नाराज रोहित शर्मा? हार्दिक पंड्या को दिया इशारा

मुंबई: मुंबई इंडियंस (एमआई) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने आखिरकार अपना जलवा दिखाया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 45 गेंदों में 76 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी से एमआई को लगातार तीसरी जीत मिली। रोहित इस सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। उन्होंने मैच के बाद माना कि इस भूमिका में खेलना उनके लिए आसान नहीं रहा है। 20 ओवर तक बेंच पर बैठने के बाद, रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल से जुड़ने में थोड़ी मुश्किल हो रही है, लेकिन 37 वर्षीय रोहित टीम की जरूरत के अनुसार कोई भी भूमिका निभाने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button