एडिलेड टेस्ट के बाद रोहित शर्मा से छीनने वाली थी कप्तानी, ‘तख्तापलट’ से किसे था फायदा?

नई दिल्ली: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा खालीपन आ गया है। इसे भरने में काफी समय लग सकता है। रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद, भारतीय टेस्ट क्रिकेट को एक और बड़ा झटका लगा। 12 मई को कोहली ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वह अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे। हालांकि, उनके संन्यास की चर्चा पहले से ही थी, लेकिन जब यह हुआ, तो कई लोग हैरान रह गए। माना जा रहा है कि गौतम गंभीर अब टीम पर फुल कंट्रोल चाहते हैं।

खबरों के अनुसार, BCCI और कई बड़े लोगों ने कोहली को इंग्लैंड दौरे तक टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए मनाने की कोशिश की थी। अब एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान फिर से टेस्ट टीम का कप्तान बनाने का संकेत दिया गया था। लेकिन बाद में चीजें बदल गईं और कोहली ने संन्यास लेने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button