भारत ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा, टीम इंडिया नहीं खेलेगी एशिया कप, BCCI का बड़ा फैसला!

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आगामी एशिया कप को लेकर बड़ा फैसला किया है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि बीसीसीआई ने आने वाले महिला (इमर्जिंग वुमेन एशिया कप) और पुरुष एशिया कप खेलने से मना कर दिया है। बीसीसीआई ने कथित तौर पर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को बताया है कि वह जून में श्रीलंका में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप और 2025 के पुरुष एशिया कप से अपनी टीमों का नाम वापस ले रहे है। बता दें कि इस वक्त एसीसी के प्रमुख प्रमुख पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद लिया गया है। पिछले महीने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के तहत मुंह तोड़ जवाब दिया था।

रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा गया, ‘भारतीय टीम उस टूर्नामेंट में नहीं खेल सकती जिसका आयोजन एसीसी कर रहा है और जिसका प्रमुख पाकिस्तान का एक मंत्री है। "यह देश की भावना है। हमने आगामी महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप से अपनी वापसी के बारे में एसीसी को मौखिक रूप से बता दिया है और उनकी भविष्य की प्रतियोगिताओं में हमारी भागीदारी भी रोक दी गई है। हम भारत सरकार के लगातार संपर्क में हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button