तेरी चोटी पकड़कर मारूंगा… युवराज सिंह के चेले अभिषेक शर्मा ने सरेआम दिग्वेश राठी को धमकाया, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबले में जबरदस्त ड्रामा उस समय देखने को मिला जब आठवें ओवर में SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा और स्पिनर दिग्वेश राठी भिड़ते दिखे। यह घटना तब हुई जब राठी ने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक को आउट कर दिया। अभिषेक ने महज 20 गेंदों में 59 रन ठोक दिए थे और LSG गेंदबाजों पर कहर बरपा दिया था।

एक वाइड गूगली को ऑफ साइड पर खेलने की कोशिश में अभिषेक ने शॉट मिसटाइम कर दिया और गेंद सीधा स्वीपर कवर पर गई, जहां शार्दुल ठाकुर ने शानदार दौड़ लगाते हुए कैच पकड़ा। यह विकेट LSG के लिए एक बड़ी सफलता थी, लेकिन जश्न का यह पल जल्द ही विवाद में बदल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button