दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस कैसे प्लेऑफ में बना सकते हैं अपनी जगह? इन 4 पॉइंट्स में समझें

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। हालांकि, अब उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की भी पार्टी स्पॉइल कर दी है। सोमवार रात को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने एलएसजी को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया।बता दें कि गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब सिर्फ एक स्पॉट खाली है। हालांकि, हैदराबाद के जीतने से एक बात तो साफ हो गई है।

अब बस दिल्ली और मुंबई ही प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बरकरार है। इन दोनों टीमों में से कोई एक ही टॉप 4 में अपनी जगह बना पाएगा। इसी के साथ आपको बताते हैं कि किस तरह दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस में से कोई एक टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है। आइये दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण जानते हैं

क्या हैं दिल्ली और मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण?

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों के ही दो-दो मुकाबले अभी बाकी हैं। 12 मैचों में 14 अंक के साथ एमआई चौथे तो डीसी 12 मुकाबलों में 13 पॉइंट के साथ पांचवें नंबर पर है। दिल्ली का एक मैच मुंबई तो एक पंजाब के खिलाफ है। वहीं मुंबई का एक मैच दिल्ली तो दूसरा पंजाब के खिलाफ है। आइये देखते हैं कि कौनसी टीम कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button