मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में मारी एंट्री तो मीम्स की बरसात, आरसीबी और पंजाब किंग्स खूब हो रही ट्रोल

मुंबई: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस 2025 सीजन के प्लेऑफ में पहुंच गई है। मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बना चुकी थी। पंजाब और आरसीबी की टीम ने अभी तक खिताब नहीं जीता है। दूसरी तरफ मुंबई को पता है कि ट्रॉफी कैसे जितते हैं। टीम ने अभी तक 6 बार आईपीएल का फाइनल खेला है और 5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

प्लेऑफ में मुंबई का रिकॉर्ड दमदार

मुंबई इंडियंस का आईपीएल प्लेऑफ में रिकॉर्ड दमदार है। अभी तक टीम ने प्लेऑफ में कुल 20 मुकाबले खेले हैं। इसमें टीम को 13 जीत और 7 हार मिली है। सबसे बड़ी बात है कि टीम को पता है कि ट्रॉफी कैसे जीतते हैं। टीम में भारतीय टीम के दो कप्तान सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा हैं। टेस्ट की कप्तानी की रेस में शामिल जसप्रीत बुमराह भी हैं। हार्दिक पंड्या कप्तानी कर रहे हैं तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी मुंबई की टीम में हैं। सभी अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button