एग्जीक्यूटिव चेयरमैन से चार गुना सीईओ की सैलरी, देश की किस आईटी कंपनी में हुआ यह कमाल

नई दिल्ली: देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक विप्रो के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रिशद प्रेमजी का वित्त वर्ष 2024-25 में पारिश्रमिक दोगुना होकर करीब 13.7 करोड़ रुपये हो गया। इसके बावजूद यह कंपनी के सीईओ श्रीनिवास पलिया की सैलरी से बहुत कम है। पलिया को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में कंपनी की तरफ से करीब 53.64 करोड़ रुपये मिले। कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्रेमजी ने कोई कमीशन नहीं लिया था क्योंकि उस साल कंपनी का इंक्रिमेंटल कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट निगेटिव रहा था। उस साल उन्होंने लगभग 20 प्रतिशत की वेतन कटौती के साथ करीब 6.4 करोड़ रुपये का वेतन लिया था।

हालांकि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बेंगलुरु की इस कंपनी का शुद्ध लाभ 18.9 प्रतिशत बढ़कर 13,135.4 करोड़ रुपये हो गया। विप्रो की तरफ से अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को सौंपी गई ‘20-एफ फाइलिंग’ (वार्षिक रिपोर्ट) के मुताबिक प्रेमजी का पारिश्रमिक वित्त वर्ष 2024-25 में दोगुना होकर करीब 13.7 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 6.4 करोड़ रुपये था। वहीं पिझले साल 7 अप्रैल को सीईओ एवं एमडी का पद संभालने वाले श्रीनिवास पलिया को वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 53.64 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button