11 सेकंड के वीडियो में देखिए, कैसे प्रियांश आर्य ने मुंबई इंडियंस के हार की कहानी लिखी

जयपुर: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2025 किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। नए कोच रिकी पोंटिंग और नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने मानो जैसे पंजाब की तकदीर ही बदल दी हो। 11 साल बाद पंजाब ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। इतना ही नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स ने टॉप 2 में अपनी जगह भी पक्की कर ली। उनके पास इस बार अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का गोल्डन चांस है। मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने आसानी के साथ 7 विकेट से हरा दिया। एमआई पर पूरे मैच में पंजाब का दबदबा देखने को मिला था।
प्रियांश आर्य ने खेली मैच विनिंग पारी
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 185 रन का टारगेट दिया था। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने 18.3 ओवर में इस टारगेट को चेज कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जीत की दहलीज पार करवाई। हालांकि, इस रनचेज में पीबीकेएस के युवा ओपनर प्रियांश आर्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया
शानदार रहा प्रियांश आर्य के लिए आईपीएल 2025
बता दें कि प्रियांश आर्य का यह पहला आईपीएल सीजन है। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में ही सबको काफी इम्प्रेस किया। अब तक आईपीएल 2025 में आर्य ने 183.55 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 424 रन बनाए। उनके बल्ले से इस सीजन हमे 1 शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले हैं। प्रियांश ने आईपीएल के 18वें सीजन में 48 चौके और 24 छक्के लगाए हैं।





