एक्सपोर्ट के मामले में चीन तो छोड़िए सिंगापुर से भी पीछे हैं हम, कैसे पलट सकती है बाजी

नई दिल्ली: मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भारत से एक्सपोर्ट 21% की तेजी के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) ने मंगलवार को यह दावा किया। इसमें व्यापारिक निर्यात 525-535 बिलियन डॉलर होगा जो पिछले वित्त वर्ष से लगभग 12% अधिक है। इसी तरह सेवा निर्यात 465-475 बिलियन डॉलर होगा जो लगभग 20% की वृद्धि को दर्शाता है। विभिन्न देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट से इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। ब्रिटेन के साथ ट्रेड एग्रीमेंट बढ़ चुका है जबकि अमेरिका के साथ अगले एक महीने में शुरुआती समझौता होने की उम्मीद की जा रही है।

भारत के निर्यात क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान कुल निर्यात रिकॉर्ड 824.9 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले वर्ष के 778.1 बिलियन डॉलर से 6.01% अधिक है। आईटी, व्यापार, वित्तीय और यात्रा से जुड़ी सेवाओं में मजबूत प्रदर्शन के कारण वित्त वर्ष 2025 में सेवा निर्यात 13.6% बढ़कर 387.5 बिलियन डॉलर हो गया। व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात 437.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया जबकि गैर-पेट्रोलियम वस्तुओं का निर्यात रिकॉर्ड 374.1 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6% अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button