फलक नाज ने दीपिका कक्कड़ का हाल जानने के लिए किया फोन लेकिन नहीं मिला कोई जवाब, कहा- अल्लाह उसको शिफा दे

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 के लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें हाल ही में इस बात की जानकारी हुई थी और उन्होंने फैंस को भी हेल्थ अपडेट दिया था। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। इस बीच उनकी दोस्त रहीं फलक नाज ने भी उनसे बात करने की कोशिश की। मगर संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी और दीपिका की दोस्ती टूटने के बारे में बात की थी। बावजूद इसके उनके इस मुश्किल समय में वह सब भुलाकर उनका हालचाल लेने के लिए आगे आईं।

फलक नाज ने ‘टेली मसाला’ से बातचीत में दीपिका कक्कड़ के कैंसर होने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब उनको एक्ट्रेस के इस बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने फौरान शोएब और उनकी बेगम को कॉल लगाया। लेकिन किसी ने जवाब ही नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button