कुएं में कूद जाऊं पर बिग बॉस ना जाऊं, धज्जिया उड़ा देंगे… चाहत खन्ना को सलमान के शो का ऑफर! तौबा किया

एक्ट्रेस चाहत खन्ना टीवी की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। वो अक्सर अपनी बेटियों के बारे में बातें करती हैं और पर्सनल लाइफ पर भी काफी चर्चा करती हैं। चाहत ऐसी एक्ट्रेस हैं जो डंके की चोट पर अपनी बात रखती हैं और हर टॉपिक पर खुलकर बात करती हैं। चाहत ने हाल ही में ‘नवभारत टाइम्स’ के साथ खास बातचीत में अपनी लाइफ, अपने काम, दोनों बेटियों और बिग बॉस में जाने की प्लानिंग को लेकर बात की है।

चाहत खन्ना ने सबसे पहले बताया कि वो टीवी से काफी दूर हैं और इसे नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उनके मुताबिक उन्हें ऑफर और पैसे नहीं मिल रहे हैं। इसके बजाय उन्होंने खुद का काम शुरू किया है और उसमें काफी अच्छा कर रही हैं। 6 साल से बिजनेस वुमन बनकर वो घर और काम दोनों को संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि एक्टर्स के पास एक्टिंग के अलावा किसी चीज का ज्ञान नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button