कमल हासन को कर्नाटक के मंत्री ने दी खुली चेतावनी, कन्नड़ विवाद पर बोले- माफी नहीं मांगी तो बैन हो जाएगी फिल्में

कमल हासन के बयान के बाद मचे बवाल पर अब कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने 30 मई को एक्टर की सभी फिल्में बैन करने की बात कही है। वह बोले कि अगर कन्नड़ भाषा के बारे में अपने कमेंट के लिए कमल हासन माफी नहीं मांगते हैं तो कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के फैसले के मुताबिक, राज्य में उनकी फिल्मों पर बैन लगा दिया जाएगा।

KFCC के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीबीटर्स ने फैसला लिया है कि अगर कमल हासन माफी नहीं मांगते हैं तो वो उनकी फिल्म थिएटर्स में नहीं दिखाएंगे। गुरुवार, 29 मई को KFCC ने कहा कि वह कर्नाटक में कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को तब तक रिलीज नहीं होने देगी, जब तक वह कन्नड़ भाषा के बारे में अपने विवादित बयान के लिए 30 मई तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button