कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के राडार पर आई पतंजलि आयुर्वेद, जांच शुरू

नई दिल्लीकॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) की जांच शुरू कर दी है। यह योग गुरु स्वामी रामदेव की कंपनी है। इस जांच से मंत्रालय यह पता लगाएगा कि कंपनी में कामकाज और पैसे के लेन-देन में कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

भेजा गया है नोटिस

हमारे सहयोगी ईटी की एक खबर है कि केंद्र सरकार के इस मंत्रालय ने कंपनी को कंपनी अधिनियम की धारा 210 के तहत नोटिस भेजा है। इस धारा के अनुसार, सरकार जनता के हित में किसी भी कंपनी की जांच कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार को कुछ एजेंसियों से पतंजलि आयुर्वेद में वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी मिली थी। इसके बाद ही मंत्रालय ने जांच का फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button