अगर शुभमन गिल चौथे पर खेलेंगे तो नंबर-3 पर कौन उतरेगा? इंग्लैंड पहुंचने से पहले ही मिल गया जवाब

नई दिल्ली: टेस्ट से भारत के दो प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का संन्यास हुआ। रोहित टीम के लिए सलामी बल्लेबाज करते थे। विराट कोहली चौथे नंबर पर खेलते थे। रोहित की जगह पहले ही केएल राहुल के नाम हो चुकी है। इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन भी विकल्प हैं। लेकिन टेंशन नंबर चार को लेकर है। सचिन तेंदुलकर ने करीब 20 साल तक इस नंबर को अपना बनाकर रखा। उसके बाद विराट कोहली करीब 11 साल तक यहां खेले।

गिल को चौथे नंबर पर भेजने की बात

शुभमन गिल टेस्ट में भारत के लिए नंबर-4 पर बैटिंग कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। गिल ने करियर की शुरुआत सलामी बल्लेबाज के रूप में की। फिर चेतेश्वर पुजारा के ड्रॉप होने और यशस्वी जायसवाल के आने के बाद से वह तीसरे नंबर पर आने लगे। गिल मुख्य रूप से नंबर-3 के बल्लेबाज ही हैं। भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप में वह यहीं खेलते थे। लेकिन अब उन्होंने चौथे नंबर पर भेजने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button