किराये पर दे रहे हैं मकान तो सावधान हो जाइए! ऐसा नहीं करेंगे तो पुलिस केस हो सकता है, पुणे में हो गया

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित कोंढवा पुलिस ने एक (Flat Owner) और एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मकान मालिक ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिल कर भाग्यदोयनगर में दो नाइजीरियाई नागरिकों को एक 2BHK फ्लैट किराए पर दिया था। उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी थी।
अवैध रूप से प्रवास?
हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक पाटनकर ने गुरुवार को एक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि विदेशी पंजीकरण कार्यालय को जानकारी मिली थी कि दो नाइजीरियाई महिलाएं मई से कोंढवा में एक फ्लैट में अवैध रूप से रह रही हैं। जांच से पता चला कि फ्लैट मालिक ने प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से नाइजीरियाई नागरिकों को अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दी थी। उन्होंने कोई लीज डीड या नोटरी के जरिये कोई रेंट एग्रीमेंट भी नहीं किया था। मकान मालिक या प्रॉपर्टी डीलर ने इस वाकये की जानकारी पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी।