अखंड भारत स्मृति दिवस पर निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा:सुबह 8 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

अखंड भारत स्मृति दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजधानी की सड़कों पर देशभक्ति का अनोखा नजारा दिखेगा। सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था कर्मश्री के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर, कोलार स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने से प्रारंभ होगी। यात्रा संत हिरदाराम नगर तक जाएगी। इस दौरान कई मुख्य मार्गों पर यातायात परिवर्तित रहेगा और पुलिस ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं।
यात्रा का रूट
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर से शुरू होकर डी मार्ट चौराहा, ललिता नगर, कोलार थाना, बीमाकुंज, नयापुरा, सर्वधर्म पुलिया, चूनाभट्टी चौराहा, कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, कमलापार्क, रेतघाट चौराहा, वीआईपी रोड, खानूगांव चौराहा, लालघाटी, हलालपुरा बस स्टैंड, बैरागढ़ चंचल चौराहा, कालीमंदिर तिराहा, आकाश गार्डन होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि उपज मंडी, भैंसाखेड़ी पर यात्रा का समापन होगा।
कोलार क्षेत्र
- कोलार डेम रोड से डीमार्ट चौराहा, चूनाभट्टी की ओर आने वाले बड़े, मध्यम एवं यात्री वाहन सुबह 8 बजे से गोलजोड़ चौराहा होकर वैकल्पिक मार्ग से चलेंगे।
- कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, चार इमली, 5 नंबर, राजीव गांधी चौराहा से कोलार डेम की ओर जाने वाले वाहन प्रशासन अकादमी, मनीषा मार्केट, बाबानगर, जेके अस्पताल, दानिश कुंज होते हुए गोलजोड़ की तरफ जाएंगे।
- नेहरू नगर, रातीबढ़ से चूनाभट्टी होते हुए मंदाकिनी या डीमार्ट जाने वाले वाहन बाबा नगर, जेके अस्पताल, दानिश कुंज से आगे बढ़ेंगे।
- यात्रा के दौरान डीमार्ट चौराहा, मानसरोवर डेंटल कॉलेज तिराहा, दानिश कुंज, जेके अस्पताल तिराहा, बाबा नगर तिराहा, कलियासोत तिराहा, कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, राजीव गांधी चौराहा से यातायात परिवर्तित होगा।
न्यू मार्केट और वीआईपी रोड क्षेत्र
रोशनपुरा से रेतघाट व वीआईपी रोड की ओर जाने वाले वाहन गांधी पार्क, पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, पीएचक्यू, तलैया थाना, मोती मस्जिद, भारत टॉकिज, हमीदिया रोड मार्ग से जाएंगे।
बैरागढ़ क्षेत्र
- सीहोर से बैरागढ़-लालघाटी-भोपाल की ओर आने वाले बड़े, मध्यम व यात्री वाहन खजूरी बायपास से मुबारकपुर होकर गांधी नगर, लालघाटी आएंगे।
- लालघाटी से बैरागढ़ होते हुए सीहोर-इंदौर जाने वाले वाहन भी यही मार्ग अपनाएंगे।





