छायाचित्र प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने किया अवलोकन

महासमुंद। आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा तथा विकसित भारत मोदी जी की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी आज कलेक्ट्रेट परिसर महासमुंद में लगाई गई। जिला प्रशासन के सहयोग से जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जीवनी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छायाचित्रों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं महिलाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन एवं सराहना किया। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, जिला स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, श्री थानसिंग दीवान, श्री राहुल चंद्राकर, श्रीमती मोनिका चंद्राकर, श्री देवदत्त साहू, श्री मुन्ना साहू, श्री हीरा साहू, श्री पूरण सोनबेर, श्री लिकेश साहू, श्री धर्मेन्द्र ठाकुर ने अवलोकन किया।

 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में एक पेड़ मां के नाम, शिक्षा का एक नया अध्याय, डिजिटल से हुई पहचान-डिजिटल से भुगतान-डिजिटल से जीवन आसान, अंतरिक्ष शक्ति, वर्षों का अंधेरा छटा, घर-घर में सूरज उगा, मेरे देश के जवान तुझको शत-शत प्रणाम, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, सुधारों का दौर, रक्षा बलों का कायाकल्प, कर्म के प्रति समर्पण, श्री मोदी के बचपन, पाठशाला, माँ से मिला ईमानदारी का संस्कार, देश भक्ति की शक्ति, किताबों के समंदर के गोताखोर, युवा नमो जीवन एक खोज सहित विभिन्न उपलब्धियों की झलक प्रदर्शित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button