PM मोदी से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट पर BJP ने बुजुर्ग कांग्रेस नेता को पहनाई थी साड़ी, अब मामले में राहुल गांधी ने ली एंट्री

मुंबई: मुंबई से सटे डोंबिवली में कांग्रेस नेता को बीजेपी पदाधिकारियों द्वारा जबरन साड़ी पहनाने के मामले में अब राहुल गांधी ने एंट्री ली है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 73 साल के प्रकाश उर्फ मामा पगारे से फोन पर बाते करते आश्वस्त किया है कि वह चिंता न करें, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। दरअसल, कांग्रेस के बुजुर्ग नेता माम पगारे ने पीएम मोदी एक माॅर्फ्ड तस्वीर को शेयर किया था। इसके बाद बीजेपी के कल्याण यूनिट कार्यकर्ता और नेताओं का आक्रोश सामने आया था। उन्होंने पकड़कर मामा पगारे को जबरन साड़ी पहनाई थी।

अस्पताल में भर्ती हैं पगारे
साड़ी पहनाने की घटना को लेकर चर्चा में आए कांग्रेस पदाधिकारी मामा पगारे इन दिनों उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को कांग्रेस नेता और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने फोन पर उनका हाल-चाल लिया। राहुल गांधी ने कहा कि मामा, आप घबराइए मत, कांग्रेस आपके साथ खड़ी है। राहुल गांधी ने कहा कि हमें आपके बारे में बाला साहेब थोरात ने जानकारी दी है। आप 50 साल से कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, हमें आप पर गर्व और सम्मान है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मामा पगारे जल्द ही राहुल गांधी से व्यक्तिगत भेंट करेंगे। साड़ी पहनाने की घटना के बाद पगारे का रक्तचाप बढ़ गया था। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब कांग्रेस ने पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग की थी।
पगारे को कहां से मिली थी पोस्ट
कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर जो पोस्ट रखी थी। वह उन्हें किसी ने फारवर्ड में भेजी थी। इस पोस्ट के चलते भाजपा पदाधिकारी नंदू परब और संदीप माली ने उन्हें जबरन साड़ी पहनाई थी। इतना ही नहीं इसका वीडियो भी बनाया था। अब यह पूर मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। बुजुर्ग नेता को साड़ी पहनाने की घटना के विरोध कांग्रेस स्थानीय स्तर पर इस उठा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल्याण के दुर्गाड़ी देवी मंदिर में साड़ी अर्पण कर प्रार्थना की कि बीजेपी नेताओं को सद्बुद्धि मिले। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बाद अब राहुल गांधी के मामा पगारे से बात करने पर कांग्रेस कार्यकर्ता जोश में आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button