बंगाली महिला ने फर्जी तरीके से बनवाना चाहा पासपोर्ट:पुलिस ने वेरिफिकेशन के बाद बनाया आरोपी

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली एक बंगाली महिला फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाना चाहती थी। दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी महिला ने अपनी नागरिकता साबित करने जो दस्तावेज दिए थे, वे फर्जी थे। यहां तक की स्कूल से लेकर गांव तक का पता फर्जी दिया गया।

टीआई संजय सोनी के मुताबिक आशा जाटव कोलार में रहती है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। उसने कुछ समय पहले पासपोर्ट के आवेदन किया था। इसलिए उसका पुलिस वेरिफिकेशन थाने में पहुंचा था। जहां महिला ने पुलिस को खुद की पहचान से जुड़े दस्तावेज दिए थे। पुलिस ने दस्तावेजों का परीक्षण कराया तो वह फर्जी निकले।

सरपंच बोला हमारे गांव की नहीं है महिला

महिला ने पश्चिम बंगाल के जिस गांव का नाम बताया था, वहां के सरपंच ने उसकी पुष्टि नहीं की। साथ ही जिस स्कूल का नाम बताया था, वहां के प्राचार्य ने भी उसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस ने पूरी पड़ताल में पाया कि उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज फर्जी हैं। महिला ने होशंगाबाद के रहने वाले एक युवक से शादी भी की है।

कार्रवाई की भनक लगते ही लापता हो गई

अब महिला अपने घर से गायब है। इसे पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द आरोपी महिला की को तलाशने के दावे पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button