स्वास्थ्य विभाग ने की एफआईआर की अनुशंसा, संकुल समन्वयक सस्पेंड

बिलासपुर। बिल्हा ब्लाक में फर्जी मेडिकल बिल के आधार पर 40 लाख रुपए निकालने के मामले में शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर आरपी आदित्य ने बिल्हा ब्लाक में पदस्थ शिक्षक और संकुल समन्वयक साधे लाल पटेल को निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही राशि गबन के मामले में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएगी। जेडी ने इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखते हुए अनुशंसित भी किया है। यह पूरी कार्रवाई जांच कमेटी ने रिपोर्ट के आधार पर की है।

जांच तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है। बीईओ आफिस के कर्मचारियों को भी दोषी माना गया है। साथ ही संबंधितों से 6 लाख 74 हजार 70 रुपए वसूली करने भी कहा है।

ज्वाइंट डायरेक्टर के मुताबिक सभी पर कार्रवाई होगी। बिल्हा ब्लॉक में पदस्थ और संकुल समन्वयक शिक्षक साधे लाल पटेल ने अपने और परिजनों के नाम पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिल्हा में 40 लाख का फर्जी मेडिकल बिल जमा किया। फर्जी मेडिकल बिल को विभाग ने राज्य कार्यालय को फारवर्ड कर राशि भी मंगा ली।
कुछ राशि का भुगतान होता इसके पहले ही शिकायत हो गई और कुछ बिल को रोक दिया गया। मामले में जांच कमेटी बनाई गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से बिल जारी करने की पुष्टि की गई।

जांच के दौरान में श्रीमती शिल्पा शर्मा कार्या सहायक ग्रेड 3 वि.खं.शि.अधि. बिल्हा की ओर से कहा गया है है कि साधेलाल पटेल शिक्षक संकुल समन्वयक द्वारा भुगतान हेतु जिला कोषालय बिलासपुर प्रेषित किए जाने हेतु काफी दबाव डाला गया। सभी देयक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिल्हा द्वारा स्वीकृत तो किए गए लेकिन भुगतान हेतु कोषालय में प्रस्तुत नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button