पपाराजी को देख घबराईं तेजस्वी प्रकाश घुस गईं घर के अंदर, एक्ट्रेस के हाथ में यह चीज देख हैरान रह गए यूजर्स

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हाल ही एक दिवाली पार्टी में नजर आए, पर इस दौरान यूजर्स को एक्ट्रेस के हाथ में कुछ ऐसा दिखा, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। तेजस्वी ने लाल रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जब वह बाहर निकलीं, तो पपाराजी को देख अचानक सकपका गईं। करण कुंद्रा भी एकदम हैरान थे। फिर तेजस्वी अचानक ही अंदर चली गईं। इससे पहले उनके हाथ में कुछ दिखा और उसे वह छुपाती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह सब कैद हो गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि तेजस्वी प्रकाश पपाराजी को देख पहले तो अपना हाथ छुपाती हैं, और फिर अंदर चली जाती हैं।

अंदर घुसीं तेजस्वी प्रकाश, फिर करण कुंद्रा को बुलाया

इसके बाद वह इशारे से करण कुंद्रा को अंदर बुलाती हैं। करण जाते हैं और फिर अपनी पॉकेट में कुछ डालते हुए बाहर निकलते हैं। अब वह क्या चीज थी, जो तेजस्वी छुपा रही थीं और फिर करण की पॉकेट में रखवाई, यह तो पता नहीं। लेकिन यूजर्स की बाज जैसी तेज नजरों ने उस चीज को देख लिया

तेजस्वी प्रकाश के हाथ में दिखी ई-सिगरेट? हैरान यूजर्स यह सब बोले

यूजर्स ने दावा किया कि तेजस्वी प्रकाश के हाथ में वेप यानी ई-सिगरेट थी, जिसे वह कैमरे से छुपा रही थीं। एक यूजर ने लिखा, ‘वेप छुपाने का क्या है भाई?’ एक ने लिखा, ‘तेजा के हाथ में वो वेप है। अंकिता की दिवाली पार्टी में भी वो स्मोक कर रही थी। करण को नहीं देखा अभी तक स्मोक करते।’

करण कुंद्रा पर एक्स-गर्लफ्रेंड ने किया कमेंट तो तेजस्वी ने कसा था तंज

करण कुंद्रा हाल ही तब सुर्खियों में आ गए थे, जब एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने एक्टर का नाम लिए बिना उन पर कई लड़कियों को एक साथ डेट करने का आरोप लगाया था। अनुषा ने दावा किया था कि करण पूरी मुंबई के साथ सोए। वह डेटिंग ऐप के जरिए लड़कियों से मिलते थे। बाद में तेजस्वी ने भी एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने करण कुंद्रा को बर्थडे विश करते हुए एक ऐसा कैप्शन लिखा था, जिसे अनुषा पर तंज माना जा रहा था। तेजस्वी ने लिखा था, ‘करण द्वारा किया गया इकलौता राइट स्वाइप। मेरे सपनों के राजकुमार को हैप्पी बर्थडे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button