मेरे बेटे ने दिखाया… माही विज ने जय भानुशाली संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, एलिमनी और बच्चों पर भी बोलीं

माही विज ने आखिरकार जय भानुशाली के साथ अपने तलाक की अफवाहों पर सफाई दी है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो रिलीज किया और सभी से उनकी निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील की। माही ने जय को अपना परिवार बताया और सभी से अनुरोध किया कि वे ऑनलाइन पढ़ी गई बातों पर विश्वास न करें।

माही विज ने कहा, ‘कृपया किसी भी खबर पर तब तक विश्वास न करें जब तक मैं खुद न कहूं। हमारी और हमारे बच्चों की निजता का सम्मान करें। जय मेरा परिवार है और हमेशा रहेगा। वह एक बेहतरीन पिता और एक बेहतरीन इंसान हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button