पाकिस्तान परमाणु बम का परीक्षण कर रहा… ट्रंप का बहुत बड़ा खुलासा, जिहादी असीम मुनीर भारत के खिलाफ क्या करने वाला है?

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है। पाकिस्तान को लेकर लंबे समय से आशंका थी कि वो परमाणु परीक्षण कर सकता है और अब डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर मुहर लगा दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसका खुलासा CBC न्यूज को दिए गये एक इंटरव्यू में किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पारिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, इसलिए अमेरिका अब पीछे नहीं रह सकता है। ट्रंप के इस बयान के बाद दक्षिण एशिया में तनाव बढ़ सकता है। एक नई परमाणु रेस भारत के साथ शुरू हो सकती है।

सीबीएस चैनल के खास कार्यक्रम ’60 मिनट्स’ को दिए गये एक इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि "अमेरिका अपने विशाल परमाणु भंडार के बावजूद एकमात्र ऐसा देश नहीं हो सकता जो परीक्षण न करे।" आपको बता दें कि पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया के वुसान में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अधिकारियों को तत्काल परमाणु परीक्षण कार्यक्रम शुरू करने के आदेश दिए थे।

पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा- डोनाल्ड ट्रंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button