वंदे मातरम के 150 साल पूरे, BJP प्रदेशभर में मनाएगी 20 दिवसीय उत्सव

भोपाल: राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के सात नवंबर को 150 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। भाजपा इसे लेकर ‘वंदेमातरम /150’ नाम से प्रदेश भर में उत्सव मनाएगी, जो सात से 26 नवंबर (संविधान दिवस) तक चलेगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि पहले दिन 150 स्थानों पर कम से कम 150 व्यक्तियों द्वारा वंदेमातरम (अपने मूल स्वरूप में) का वाचन किया जाएगा।सेमिनार, प्रदर्शनी, साहित्यिक प्रतियोगिता, इंटरनेट मीडिया अभियान और लेखन गतिविधियों के जरिए युवाओं तक इस गीत का संदेश पहुंचाया जाएगा। हर जिले और हर शैक्षणिक संस्थान की इसमें भागीदारी होगी। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वंदेमातरम एक शब्द नहीं, बल्कि भारत के आत्मा की आवाज़ है, जिसने हमें स्वाधीनता का स्वप्न देखने और उसे साकार करने की प्रेरणा दी।

’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करने का संकल्प है। जब पूरा प्रदेश एक स्वर में ‘वंदेमातरम’ गाएगा, तब भारत की आत्मा बोल उठेगी, यही हमारी पहचान और गौरव है। सात नवंबर को प्रदेशभर में एक साथ अभियान प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भोपाल के शौर्य स्मारक में और मंत्रीगण अलग-अलग संभागों के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button