निक जोनस ने प्रियंका के साथ ‘आप जैसा कोई’ गाने पर किया डांस, लोग बोले- इनको आधार कार्ड दो

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। दोनों अपनी लाइफ के खूबसूरत पल, फैमिली टाइम और बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ निक ने सोमवार को किया। दरअसल, निक ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार और एनर्जेटिक वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में निक जोनस, उनके भाई और खुद प्रियंका बॉलीवुड के मशहूर सॉन्ग ‘आप जैसा कोई’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं, निक ने इस गाने को पार्टी सॉन्ग बताया, जिसे देख फैंस भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट कर निक ने कैप्शन दिया, ‘आज के शो से पहले माहौल बनाने वाला गाना। जीतन अमान आइकन।’

निक जोनस के डांस पर फिदा फैंस

फैंस को निक की पोस्ट काफी पसंद आ रही हैं। वे कमेंट सेक्शन पर प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही हार्ट और फायर इमोजी के साथ रिएक्शन भी दे रहे हैं। प्रीति जिंटा की हंसी छूटी तो बाकी लोगों ने भी चुटकी ली। एक यूजर ने लिखा, ‘आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड सब देदो इनको।’ एक ने लिखा, ‘अब निक जीजू आधार कार्ड डिजर्व करते हैं।’ एख ने लिखा, ‘आपकी तो बात बनी हुई है।’ प्रियंका-निक की जोड़ी हमेशा फैंस को एंटरटेन करती रहती है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं, निक ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बॉलीवुड के गाने और डांस काफी पसंद हैं और उनमें डांस करना काफी आसान रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button