यामी गौतम की ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ धांसू एंट्री! एक्शन से भरपूर आदित्य धर की पत्नी का किरदार

आदित्य धर की हालिया रिलीज ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद ओटीटी पर भी सबका दिल जीत रही है। अब इस फिल्म के अगले पार्ट ‘धुरंधर 2’ का फैन्स को इंतजार है जिसका टीजर 3 फरवरी को लॉन्च किया गया। इस फिल्म को लेकर जहां लगभग पूरी दुनिया अपनी दीवानगी दिखा रही है, वहीं डायरेक्टर आदित्य धर की वाइफ और एक्ट्रेस यामी गौतम भी इसकी फैन बन चुकी हैं। मजेदार ये है कि ‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम भी रणवीर सिंह के साथ एक छोटे से रोल में दिखने वाली हैं।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2′ की रिलीज नजदीक आ रही है। इस फिल्म को लेकर एक इंटरेस्टिंग जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में आदित्य धर की वाइफ एक खास रोल में दिखने वाली हैं।
यामी का रोल फिल्म का टर्निंग पॉइंट साबित होगा
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की इस एक्शन पैक्ड सीक्वल फिल्म में यामी गौतम की भी एंट्री हो गई है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यामी इस फिल्म में एक बेहद खास और चौंकाने वाले कैमियो में दिखेंगी जो दर्शकों को हैरान करने वाली है। यामी के कैमियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म का टर्निंग पॉइंट साबित होगा।
यामी ने अपने हिस्से की 5 दिनों की शूटिंग पूरी भी कर ली
पिंकविला के मुताबिक, इस फिल्म में यामी गौतम का किरदार छोटा जरूर है लेकिन बेहद अहम और उन्होंने अपने हिस्से की 5 दिनों की शूटिंग पूरी भी कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म सिर्फ एक सिंपल कैमियो नहीं बल्कि धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट का एक मजबूत हिस्सा है।
यामी गौतम ने कहा था- काश मैं लड़का होती
यामी ने इससे पहले इस फिल्म और आदित्य धर के बारे में कुछ बातें कही थीं। उन्होंने इस फिल्म के प्रॉडक्शन का काम शुरू होने से पहले रणवीर की इस फिल्म से जुड़ने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि उन्हें ‘धुरंधर’ की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। ‘न्यूज़18’ से बातचीत में यामी ने कहा था, ‘जब मैंने उनकी अगली स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंने उनसे कहा कि यह उन खास पलों में से एक था जब मुझे लगा कि काश मैं लड़का होती। स्क्रिप्ट कमाल है। यह एक अद्भुत दुनिया है।’
‘धुरंधर’ में आदित्य धर ने क्रेडिट्स में यामी गौतम को स्पेशल थैंक्स कहा
यामी ने आदित्य धर के पर्सनल और प्रफेशनल हिस्से को एक-दूसरे से अलग रखने पर भी बातें की थीं और कहा था, ‘अगर उन्हें लगता है कि उनके लिखे किरदार के लिए कोई और बेहतर रहेगा तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं। यह अंडरस्टैंडिंग शुरू से ही थी।’ यहां बता दें कि ‘धुरंधर’ में आदित्य धर ने क्रेडिट्स में यामी गौतम को स्पेशल थैंक्स कहा था।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘धुरंधर 2’
जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। रणवीर सिंह स्टारर ये मेगा बजट फिल्म 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर आ रही है।
यामी गौतम की फिल्में और शानदार किरदार
यामी गौतम की फिल्मों की बात करें तो ऋतिक रोशन के साथ ‘काबिल’ में उन्होंने एक न देख पाने वाली महिला का किरदार निभाकर दिल जीत लिया था। वहीं उन्होंने आदित्य धर की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में एक तेजतर्रार खुफिया अधिकारी की भूमिका निभाई। इसके अलावा ‘अ थर्सडे’, ‘दासवी’, ‘आर्टिकल 370’ और ‘हक’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग का परिचय भी खूब दिया है।





