आज LIC और Hitachi Energy समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्‍नल

नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजार बीते शुक्रवार को चढ़कर बंद हुए थे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रखने के बीच ऐसा हुआ था। रियल एस्टेट इन्‍वेस्‍टमेंट ट्रस्ट (रीट) को कर्ज देने की मंजूरी दिए जाने के प्रस्ताव से भी कारोबारी धारणा को बल मिला था। सेंसेक्स में 266 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, निफ्टी 51 अंक की तेजी में रहा था। कारोबारी सत्र के अंतिम चरण में हुई लिवाली से बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 266.47 अंक यानी 0.32 फीसदी चढ़कर 83,580.40 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में दिन के निचले स्तर 82,925.35 से 655.05 अंक का तेज उछाल देखने को मिला था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 50.90 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 25,693.70 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही थी।

सेंसेक्स की कंपनियों में से आईटीसी में सबसे ज्‍यादा 5.09 फीसदी की तेजी आई थी। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और बजाज फिनसर्व के शेयर भी बढ़त में रहे थे। दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, इटर्नल और एचसीएल टेक के शेयर गिरावट के रुख के साथ बंद हुए थे।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें LIC, Hitachi Energy, Godfrey Phillips, Concord Biotech, MRF, Data Patterns और Nykaa शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने HDFC Life, TCS and Tech Mahindra, BEML, One Mobikwik Systems, eClerx Services, Solara Active Pharma Sciences, Tracxn Technologies और CL Educate के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button