‘भारतीयों को गर्व होना चाहिए’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील की एक्सपर्ट ने की तारीफ, बताया डिप्लोमैटिक उपलब्धि

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत ने ट्रेड डील के लिए अंतरिम फ्रेमवर्क जारी कर दिया है। इस फ्रेमवर्क के तहत अमेरिका ने भारत टैरिफ में बड़ी राहत की घोषणा करते हुए टैरिफ को 18 फीसदी कर दिया है। सबसे बड़ी राहत रूसी तेल खरीद पर लगाए गए 25% दंडात्मक टैरिफ को खत्म करना है। बदल में भारत ने वादा किया है कि वह रूस से तेल खरीदना कम करेगा और अपने ऊर्जा आयात को डाइवर्सिफाइ करेगा। इसमें अमेरिका से तेल खरीद भी शामिल है। डील के इस हिस्से की कई लोग आलोचना कर रहे हैं और रूस से तेल खरीद कम करने को गलत कदम बता रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट ने इन आलोचनाओं को खारिज किया है।

एक्सपर्ट ने बताया भारत का सही कदम

वॉल स्ट्रीट जर्नल में कॉलमिस्ट और जियोपॉलिटिक्स के जानकारी सदानंद धुमे ने रूसी तेल खरीद कम करने को भारत का सही कदम बताया है। धुमे ने एक्स पर एक पोस्ट में अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को एक डिप्लोमैटिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने आलोचना करने वालों को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि सरकार अखबारों में अच्छे आर्टिकल के लिए अर्थव्यवस्था को बर्बाद नहीं कर सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button