तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी को मिलेगा न्योता, BNP के टॉप लीडर ने दिया बयान

ढाका: बांग्लादेश के चुनाव में बड़ी जीत के बाद बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) अपने नेता तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुला सकती है। BNP के एक शीर्ष नेता ने यह जानकारी दी है। WION को दिए एक एक इंटरव्यू में BNP नेता हुमायूं कबीर ने कहा कि तारिक रहमान के आगामी शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारतीय प्रधानमंत्री को बुलाने की योजना है। उन्होंने निमंत्रण को बेहतर संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सद्भावना भरा संदेश बताया। BNP के शीर्ष नेताओं में गिने जाने वाले कबीर पार्टी प्रमुख तारिक रहमान के फॉरेन पॉलिसी एडवाइजर हैं।WION को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, हमारे लिए यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है। तारिक रहमान की विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा इस क्षेत्र को एक प्रभावशाली क्षेत्र बनाना है। उन्होंने कहा कि ‘आप लोगों को शामिल होने के लिए निमंत्रण देते हैं। उम्मीद की जाती है कि आप शामिल होंगे।’ बीएनपी नेता ने आगे कहा कि ‘निमंत्रण भेजने में प्राथमिकता की एक भावना है। समय कम है लेकिन इसमें एक संकेत है। एक सद्भावना संकेत…।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button