गौहर खान ने मक्का में दिखाया छोटे बेटे का चेहरा, रमजान में बच्चों संग किया उमराह, फैंस बोले- पापा पर गया है

गौहर खान और जैद दरबार ने रमजान के पवित्र महीने में अपने छोटे बेटे फरवान का चेहरा दुनिया के सामने पेश किया। यह कपल अपने बेटों जेहान और फरवान के साथ उमराह करने के लिए मक्का और मदीना की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने दूसरे बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर की। गौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काबा में एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अल्लाहुम्मा बारीक!! बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का सलाम भी तो बनता है। अ-सलाम-उ-अलैकुम खूबसूरत दुनिया, फरवान की तरफ से। हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में याद रखें, क्योंकि हम पवित्र भूमि से दुनिया के लिए प्रार्थना करते हैं।’

गौहर खान ने जैसे ही अपने छोटे बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, फैंस ने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं और आशीर्वादों की बाढ़ ला दी। कई लोगों ने कहा कि यह खास अनुभव था कि उनके दोनों बेटों को एक ही पवित्र जगह से दुनिया के सामने लाया गया। इससे पहले, मार्च 2024 में, गौहर और जैद ने भी अपनी यात्रा के दौरान जेहान का चेहरा दुनिया के सामने पेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button