कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई है। होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर ट्रैफिक में 92 फीसदी गिरावट आई है। इससे आज कच्चे तेल की कीमत में फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 2.67 फीसदी तेजी के साथ 83.57 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.15 फीसदी तेजी के साथ 77.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शनिवार को ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद से इसमें 15 फीसदी से ज्यादा तेजी आ चुकी है।

पश्चिम एशिया में जंग बुधवार को और तेज हो गई। अमेरिका ने श्रीलंका के करीब ईरान के एक युद्धपोत को निशाना बनाया। इस बीच ओपेक देशों में क्रूड के दूसरे बड़े उत्पादक इरान में उत्पादन में रोजाना करीब 15 लाख बैरल की कटौती की है। उसके अधिकारियों का कहना है कि देश के पास स्टोरेज की कमी है। साथ ही उसके पास एक्सपोर्ट का कोई दूसरा रूट नहीं है। दुनिया में करीब 20 फीसदी क्रूड की सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button