एफडी जिसका पूरा नाम फिक्स्ड डिपॉजिट यानी कि सावधि जमा है, सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक मानी जाती है। लोग रिस्क फ्री या कम रिस्क वाले निवेश और तय रिटर्न के लिए इनमें पैसा जमा करते हैं। इस बीच हम यहां कुल पांच बैंकों की एफडी और उनकी ब्याज दरों को जानने वाले हैं, जो केवल एक साल में बंपर रिटर्न दे रही हैं। हम इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि अगर कोई इन एफडी योजना में एक साल के लिए 50 हजार रुपये एकमुश्त जमा करता है तो उसे मैच्योरिटी पर कितनी संभावित राशि मिल सकती है। जिन बैंकों की बात यहां हो रही है, उनके नाम हैं- बंधन बैंक, डीसीबी बैंक, आरबीएल बैंक, इंडसइंड बैंक और सिटी यूनियन बैंक।
सिटी यूनियन बैंक
सिटी यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को एक साल की भी एफडी की सुविधा देता है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक सालाना 6.7 फीसदी का ब्याज देता है। अगर कोई इसमें 50 हजार रुपये की एफडी करता है तो उसे एक साल में मैच्योरिटी के रूप में लगभग 53,435 रुपये मिल सकते हैं। इसमें संभावित रिटर्न कुल 3435 रुपये होंगे।
इंडसइंड बैंक
अब बात इंडसइंड बैंक की करेंगे। यह अपने पात्र ग्राहकों को एक साल की एफडी पर सालाना 6.8 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न देता है। अगर कोई इस अवधि के लिए 50 हजार रुपये एकमुश्त निवेश करता है तो उसे मैच्योरिटी पर कुल 53,488 रुपये मिल सकते हैं। इनमें अनुमानित रिटर्न 3488 रुपये शामिल हैं।
आरबीएल बैंक
आरबीएल बैंक भी अपने ग्राहकों के लिए एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना का लाभ देता है। यह बैंक एक साल की इस एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.9 फीसदी का ब्याज देता है। अगर कोई इसमें 50 हजार रुपये का निवेश करता है तो ठीक एक साल बाद उसे करीब 53,540 रुपये मिल सकते हैं। इनमें रिटर्न की अनुमानित राशि 3540 रुपये है।
डीसीबी बैंक
डीसीबी बैंक भी अपनी एक साल की सावधि जमा योजना पर सामान्य नागरिकों को सालाना 6.9 प्रतिशत का ब्याज देता है। अगर कोई इसमें एकमुश्त 50 हजार रुपये का निवेश करता है तो ठीक एक साल बाद उसे करीब 53,540 रुपये मिल सकते हैं। इनमें रिटर्न की अनुमानित राशि 3540 रुपये है।
बंधन बैंक
अब आखिरी में बात बंधन बैंक की। यह बैंक अपने पात्र ग्राहकों को एक साल की एफडी पर सालाना 7 फीसदी का ब्याज देता है। अगर इसमें कोई 50 हजार रुपये एकमुश्त एक साल के लिए जमा करता है तो उसे मैच्योरिटी पर 53,593 रुपये मिल सकते हैं। इसमें अनुमानित रिटर्न लगभग 3593 रुपये के हैं।