कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव में मंगलवार शाम दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव का आरोप लगा। गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को बड़वारा थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने एक महिला के खिलाफ FIR दर्ज की।
मंगलवार शाम ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि जब जुलूस बाजार चौक स्थित आदिवासी मोहल्ले के पास से गुजरा, तभी पवन गुप्ता के मकान में किराए से रह रही अबरार इलाक की पत्नी कशरीन ने छत से पत्थर फेंके।
पत्थर दुर्गा प्रतिमा और श्रद्धालुओं को लगे, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। बुधवार को ग्रामीण इकट्ठा होकर बड़वारा थाने पहुंचे और महिला व उसके पति पर तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की।
महिला के खिलाफ एफआईआर
पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर कशरीन पति इबरार ईलाल के खिलाफ IPC की धाराओं 298, 299 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना के संबंध में बड़वारा थाना प्रभारी सुयेश पांडे ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मामले से जुड़ा एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पूरी करते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और कानून के मुताबिक आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।