सीकर में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग खत्म हो चुकी है।
जिले के हापास गांव में वोटिंग के दौरान उस समय हंगामा हो गया। जब एक युवक और एक बुजुर्ग मोबाइल लेकर बूथ के अंदर जाने लगे तो पुलिसकर्मियों ने रोका तो दोनों पुलिस से उलझने लगे। जब हंगामा बढ़ने लगा तो पुलिसकर्मियों ने दोनों को शांतिभंग में हिरासत में ले लिया।
सीकर जिले के 5 पंचायत समिति रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, बलारां, लक्ष्मणगढ़ और नेछवा पंचायत समितियों में 12 जिला परिषद सदस्यों और 75 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है।
डोटासरा ने पत्नी-बेटे के साथ किया मतदान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पत्नी-बेटे के साथ नेछवा पंचायत समिति के सूटोद गांव की महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल के बूथ नंबर 193 पर वोट डाला।
डोटासरा ने वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने देरी से चुनाव करवाए। इस वजह से गांवों में काम अटके।
आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि जनता इन चुनावों में बीजेपी को पूरी तरह नकार देगी और उनकी सभाओं में टेंट खाली पड़े हैं।
बाड़ाबंदी के सवाल पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी खुद हार के डर से बाड़ाबंदी कर रही है और पुलिस के जरिए पार्षदों और पंचायत समिति सदस्यों को उठाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों की जनता इसका माकूल जवाब देगी। निकाय चुनावों की तरह ये गांवों की सरकार चुनने में भी घपलेबाजी करना चाहती है। लेकिन अब इन्होंने कोई नियम विरूद्ध काम किया तो लोग गांवों में जांटी से बांध देंगे।
123 ग्राम पंचायतों में 16 नवंबर को पंच-सरपंच का चुनाव
वहीं, इसके बाद 5 पंचायत समिति क्षेत्रों की 123 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव 16 नवंबर को होंगे। वहीं, चुनाव के लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है।
अनावश्यक रीकाउंटिंग का आवेदन नहीं किया जाएगा स्वीकार
अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला ने बताया- 17 नवंबर को मतपेटियां सहित अन्य चुनावी सामग्री एसके गर्ल्स कॉलेज के स्ट्रांग रूम में वापस जमा करवाई जाएंगी। रीकाउंटिंग केवल उसी स्थिति में करवाई जाएगी, जब वह जायज हो और रिटर्निंग ऑफिसर संतुष्ट हों। अनावश्यक रीकाउंटिंग का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
431 बूथों पर 4.01 लाख वोटर करेंगे वोट
पंच-सरपंच का चुनाव 16 नवंबर को बैलेट पेपर से होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- जिले में अंतिम चरण के चुनाव में 431 बूथों पर 4,01,124 वोटर हैं। इनमें फतेहपुर और नेछवा में 1-1 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- पंचायत समिति बलारां में 73, फतेहपुर में 96, लक्ष्मणगढ़ में 99, नेछवा में 84 और रामगढ़ शेखावाटी में 79 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पंच और सरपंच पदों के लिए बैलट पेपर 15 नवंबर को भेजे जाएंगे। इसके बाद 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- गांवों की सरकार में भाजपा हारेगी, नियम विरूद्ध गए तो लोग जांटी से बांध देंगे
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने देरी से चुनाव करवाए। इस वजह से गांवों में काम अटके। आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि जनता इन चुनावों में बीजेपी को पूरी तरह नकार देगी और उनकी सभाओं में टेंट खाली पड़े हैं। बाड़ाबंदी के सवाल पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी खुद हार के डर से बाड़ाबंदी कर रही है और पुलिस के जरिए पार्षदों व पंचायत समिति सदस्यों को उठाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों की जनता इसका माकूल जवाब देगी। निकाय चुनावों की तरह ये गांवों की सरकार चुनने में भी घपलेबाजी करना चाहती है। लेकिन अब इन्होंने कोई नियम विरूद्ध काम किया तो लोग गांवों में जांटी से बांध देंगे।
पीसीसी चीफ डोटासरा ने पत्नी-बेटे के साथ किया मतदान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सूटोद गांव में मतदान किया। डोटासरा ने पत्नी और बेटे के साथ नेछवा पंचायत समिति के सूटोद गांव की महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल के बूथ नंबर 193 पर वोट डाला।
37 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव, आज 12 सदस्यों की वोटिंग
सीकर में पहले 2 चरणों में जिला परिषद के 37 सदस्यों के लिए वोटिंग हो चुकी है। अंतिम चरण में बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र के 12 सदस्यों के लिए वोटिंग हो रही है।
सीकर में वोटिंग की रफ्तार कम हुई
सीकर में आज अंतिम चरण के जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में दोपहर में पोलिंग बूथों पर वोटर्स कम आ रहे हैं।
पुलिस ने मोबाइल ले जाने से मना किया तो हंगामा
सीकर जिले के हापास गांव में वोटिंग के दौरान हंगामा हो गया। हापास की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर एक युवक और एक अन्य बुजुर्ग बूथ के अंदर मोबाइल लेकर जाने लगे तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इसके बाद युवक और बुजुर्ग की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। जब हंगामा बढ़ने लगा तो पुलिसकर्मियों ने दोनों को शांतिभंग में हिरासत में ले लिया।
फर्स्ट टाइम वोटर में खासा उत्साह
सीकर में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में वोटिंग को लेकर नए वोटर्स में भी उत्साह है। 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटर भी गांव की सरकार चुनने के लिए अच्छी संख्या में वोटिंग कर रहे हैं।