कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को होगी रिलीज, टीजर जारी

मुंबई
 कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'तेजस' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।

सर्वेश मेवाड़ा ने इस फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है जिसमें कंगना एक भारतीय वायु सेना पायलट की भूमिका निभा रही हैं।

‘तेजस’ के निर्माता आरएसवीपी मूवीज ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक पृष्ठ पर रिलीज की तारीख और टीजर साझा किया।

प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट में लिखा कि 'जब भी बात देश की आएगी, वो सारी हदें पार कर जाएगी'! फिल्म का टीजर आज जारी हो रहा है और तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्माताओं के अनुसार, ‘तेजस’ फिल्म कंगना के किरदार तेजस गिल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका उद्देश्य ”उन बहादुर सैनिकों में गर्व की गहरी भावना पैदा करना है जो हमारे देश की रक्षा करते हैं और इस यात्रा में कई चुनौतियों का सामना करते हैं।

यह फिल्म पहले 20 अक्टूबर को रिलीज होनी थी।

2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी लाल सलाम

मुंबई
 दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम वर्ष 2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी।

रजनीकांत हाल ही में फिल्म जेलर में नजर आए थे। रजनीकांत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। रजनीकांत अब फिल्म लाल सलाम में नजर आयेंगे। फिल्म लाल सलाम के नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने बताया है कि लाल सलाम वर्ष 2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी।

फिल्म लाल सलाम का निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने किया है। लाइका प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, लाल सलाम पोंगल 2024 पर स्क्रीन पर रिलीज होगी। लाल सलाम तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म में एक्टर विष्णु विशाल और विक्रांत महत्वपूर्ण भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

खिचड़ी 2 का ट्रेलर हुआ आउट, एक बार फिर हंसाने की सुनामी लेकर आ रहा पारेख परिवार

मुंबई
दर्शकों को एक बार फिर हंसी से लोटपोट करने के लिए पारेख परिवार खिचड़ी 2 लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहा है।छोटे पर्दे पर वर्षों तक लोगों का मनोरंजन करने के बाद 2010 में फिल्म खिचड़ी आई थी और अब 13 साल बाद इसका दूसरा भाग आने वाला है। फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है, जिसमें टाइगर और पठान के बाद ये परिवार ही एक मिशन पर जाने की तैयारी कर रहा है।

खिचड़ी 2 मिशन पंथुकिस्तान का टीजर रिलीज होते ही छा गया है और प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं।टीजर की शुरुआत शाहरुख खान के किरदार पठान और सलमान खान के टाइगर के जिक्र के साथ हुई और इस परिवार को 5 करोड़ रुपये के बदले एक खुफिया मिशन पर जाने के लिए कहा गया।पारेख परिवार मिशन के लिए निकलता तो है पर हिमांशु लापता हो जाता है। ऐसे में यह देखना मजेदार होगा कि मिशन पूरा होगा या नहीं।

खिचड़ी 2 मिशन पंथुकिस्तान 17 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में टाइगर 3 की 10 नवंबर को रिलीज के एक हफ्ते बाद पारेख परिवार अपने मिशन पर निकलेगा। हैट्सऑफ प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म के निर्माता जमनादास मजेठिया हैं।

इसके लेखन और निर्देशन की कमान आतिश कपाडिय़ा ने संभाली है, जिन्होंने पहले भाग का निर्देशन भी किया था और अब 13 साल बाद इसके दूसरे भाग को पर्दे पर ला रहे हैं।खिचड़ी में सुप्रिया पाठक हंसा और राजीव मेहता प्रफुल्ल के किरदार में एक बार फिर लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं।इनके साथ ही अनंग देसाई बाबूजी तो वंदना पाठक जयश्री की भूमिका में नजर आने वाली हैं।इनके अलावा कीर्ति कुल्हारी, अनंत विधात, परेश गनात्रा, कीकू शारदा और फ्लोरा सैनी भी फिल्म का हिस्सा हैं। मशहूर निर्देशक फराह खान और स्कैम 1992 में नजर आए अभिनेता प्रतीक गांधी भी खास भूमिका निभाते हुए दिखेंगे।

खिचड़ी टीवी शो की शुरुआत स्टार प्लस पर 2002 में हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।इसके बाद इंस्टेंट खिचड़ी नाम से फिर से इसकी टीवी पर वापसी हुई और 2010 में खिचड़ी फिल्म आई।2018 में इस फ्रैंचाइजी की 20 एपिसोड वाली तीसरी सीरीज खिचड़ी स्टार प्लस पर एक बार फिर लौटी थी।खिचड़ी को टीवी के साथ ही सिनेमाघरों में भी खूब प्यार मिला है। इसकी सभी एपिसोड और फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद हैं।सिनेमाघरों में जल्द ही कई फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं। इनमें अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 के साथ ही हाउसफुल 5, वेलकम 3, वॉर 2 और भूल भुलैया 3 शामिल हैं। इनके अलावा पुष्पा 2 का भी दर्शकों को इंतजार है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button