मेन्ट्टुपल्ली में मीजल्स-रूबेला सर्वेः तीन संदिग्ध बच्चों के सैंपल लिए गए

बीजापुर। भोपालपट्टनम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र पामगल के आश्रित ग्राम मेन्ट्टुपल्ली में आज 23 अप्रैल 2026 को मीजल्स-रूबेला (खसरा-रूबेला) बीमारी को लेकर व्यापक सर्वे अभियान चलाया गया। इस सर्वे में  RBSK  टीम एवं फील्ड कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

सर्वे के दौरान टीम ने गांव के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और संभावित लक्षणों की गहन जांच की। जांच के क्रम में तीन बच्चों में मीजल्स-रूबेला के संदिग्ध लक्षण पाए गए, जिनके सैंपल लेकर आगे की जांच हेतु भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि सर्वे का उद्देश्य समय रहते बीमारी की पहचान कर रोकथाम सुनिश्चित करना है। टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बच्चों के टीकाकरण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील भी की। इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से ही संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button