जन आशीर्वाद यात्रा को खुले मन से जनता दे रही आशीर्वाद: CM शिवराज

इंदौर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे। वहां मीडिया से चर्चा में कहा  कि जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हमको जनता का खूब आशीर्वाद मिल रहा है। यह यात्राएं पूरे उत्साह और समर्थन के साथ्ज्ञ चल रही है। भाजपा को खुले मन से जनता आशीर्वाद दे रही है। मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं।

इस नाते हमको भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हिस्से में आक्रोश है इसलिए वो आक्रोश यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में उन्होंने कई योजनाएं बंद की थी, इसी बात का उन्हें आक्रोश मिल रहा है। उन्होंने सनातन धर्म का भी अपमान किया है। उसका भी आक्रोश मिल रहा है।

प्रदेश में भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्टÑीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज इंदौर में मोर्चा संभाला तो गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सांची, रायसेन,लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, प्रभुराम चौधरी और उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बंडा, रहली, हटा पहुंचकर जनता का आर्शीवाद लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह,कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री राहुल लोधी,नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री डॉ ओपीएस भदौरिया ने भी अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा 20 सितंबर को इंदौर नगर के चिंतावद से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा जानकी नगर, अग्रसेन नगर, छावना चौराहा, हरसिद्वी, पंदरीनाथ मंदिर रेशम गली उतार, खातीपुरा बाजार, संजय सेतु मार्ग, इमली बाजार, रामबाग, बंशी प्रेस, पाटनीपुरा, गोरी नगर होते हुए चन्द्रगुप्त मौर्य पर समाप्त होगी। यात्रा में मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान एवं राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए।

विंध्य की यात्रा में शामिल हुए झा
भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा के अनहरी से प्रारंभ हुई उसके उपरांत यात्रा महाराजगंज, भगवा, बमनी खरगापुर होते हुए टीकमगढ़ पहुंचेगी। यात्रा में वरिष्ठ नेता  प्रभात झा, प्रदेश शासन के मंत्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह, राहुल लोधी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button