सिंहस्थ और त्योहारों के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:भोपाल स्टेशन पर दस हजार वर्गमीटर में पक्का होल्डिंग बनेगा एरिया

भोपाल, बड़े आयोजन, त्योहार और पीक सीजन पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। अभी तक यात्रियों की संख्या बढ़ने पर प्लेटफॉर्म के बाहर अस्थायी टेंट या पंडाल लगाकर इंतजाम किए जाते हैं। अब रेलवे स्थायी समाधान की ओर बढ़ रहा है।

नए प्लान के तहत प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर रेन बसेरा के नजदीक 8-10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में पक्का होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। इसमें 2000-3000 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। खासतौर पर सिंहस्थ के चलते भी ये कदम उठाया जा रहा है।

ये सुविधाएं :

  • यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां।
  • ट्रेन की जानकारी देने के लिए एलईडी स्क्रीन।

सिंहस्थ के अलावा भी उपयोगी

  • भोपाल में हर साल तबलीगी आलमी इज्तिमा होता है, जिसमें 10 लाख से ज्यादा लोग जुटते हैं।
  • सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में साल में दो बार भव्य आयोजन होते हैं, जिनमें देशभर से लाखों लोग आते हैं।
  • छठ-दिवाली, होली जैसे त्योहारों पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ने से अफरातफरी के हालात बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button