चीन नहीं भारत है रूस का असली दोस्त… पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम कर पुतिन ने दिया शी जिनपिंग को संदेश

मॉस्को: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर मॉस्को पहुंचे तो एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान ही चीन भी साफ संदेश पहुंच गया। मॉस्को पहुंचने पर रूस ने पीएम मोदी को जिस तरह से खास तवज्जो दी है, उससे शी जिनपिंग का चिढ़ना तय है। पीएम मोदी जब मॉस्को पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री (First Deputy PM) डेनिस मांटुरोव मौजूद थे। इसके पहले रूस की यात्रा करने वाले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ऐसा स्वागत नहीं मिला था। उस दौरान रूस ने मंटुरोव से निचले पद के अधिकारी ने जिनपिंग का स्वागत किया था।

शी जिनपिंग के लिए भेजा था निचले स्तर का नेता

पीएम मोदी का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करने के बाद प्रथम उप प्रधानमंत्री मांटुरोव उन्हें कार में साथ लेकर होटल तक छोड़ने गए। ये प्रोटोकॉल इस बात का एक मजबूत संकेत देता है कि रूस भारत के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है। यह स्वागत चीनी राष्ट्रपति की पिछली यात्रा के विपरीत है, जहां निचले स्तर के उप प्रधानमंत्री ने शी जिनपिंग का स्वागत किया था। फरवरी 2022 में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से पीएम मोदी पहली बार रूस के दौरे पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button