इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कॉलिंगवुड बोले:मैं भारत को हारते हुए नहीं देख सकता, इंडिया को हराने के लिए इंग्लिश टीम को कुछ खास करना होगा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड को लगता है, सेमीफाइनल में भारत को हराने के लिए इंग्लिश टीम को कुछ अलग करने की जरूरत होगी। 2010 में इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कॉलिंगवुड ने कहा, मैं ईमानदारी से कहूं, मुझे लगता है कि भारत को हराने के लिए इंग्लैंड को सेमीफाइनल में कुछ खास करना होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम शो में कॉलिंगवुड ने सवाल का जवाब दिया। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग और एस श्रीसंथ ने भी कुछ अहम सवालों के जवाब दिए। जानते हैं उन्होंने क्या कहा…

टी-20 वर्ल्ड कप कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कल यानी 27 जून को रात 8 बजे से गुयाना में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

बुमराह शानदार फॉर्म में
कॉलिंगवुड ने कहा, मुझे लगता है कि जब आप एक संतुलित टीम को देखते हैं तो इसमें टीम इंडिया एक शानदार टीम है। भारतीय क्रिकेट टीम में अभी जो एक बड़ा अंतर है, वो जसप्रीत बुमराह हैं। जो शानदार फॉर्म में हैं। बुमराह फिट हैं, एक्यूरेट हैं, उनके पास कौशल है और वे किसी भी टीम को परेशानी में डाल सकते हैं। बुमराह इस वर्ल्ड कप में टीम के दूसरे टॉप विकेट टेकर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित की पारी एक अलग ही लेवल की थी
कॉलिंगवुड ने आगे कहा, भारत ने अब तक अमेरिका में मुश्किल पिचों पर मुश्किल परिस्थितियों में जीतने के तरीके खोज लिए हैं। वे आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं, उनके बल्लेबाज फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा की पारी एक अलग ही लेवल की थी। टीम के इस फॉर्म को देखते हुए मैं सोच भी नहीं सकता कि भारत को कोई हरा सकता है। मैं भारत को हारते हुए नहीं देख सकता। मैं आपसे ईमानदारी से कहूं, मुझे लगता है कि भारत को हराने के लिए इंग्लैंड को सेमीफाइनल में कुछ खास करना होगा।

इस वर्ल्ड में टीम इंडिया अजेय
इस वर्ल्ड में टीम इंडिया सात मैच खेली है और एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं कनाडा के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button