सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में:हॉकी में भारत-अर्जेंटीना मैच ड्रॉ, मनु-सरबजोत 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम के मेडल राउंड में

पेरिस ओलिंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाने वाली मनु भाकर ने सोमवार को एक और उम्मीद जगा दी। शूटर मनु और सरबजोत 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड फाइनल में तीसरे स्थान पर रहे। ये जोड़ी मंगलवार को चौथी पोजिशन पर रही कोरिया से ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी।

ओलिंपिक के तीसरे दिन भारत को 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में निराशा हाथ लगी। भारतीय शूटर रमिता जिंदल फाइनल में हार गईं। इसी इवेंट के मेंस फाइनल में अर्जुन बबूता मेडल से चूक गए। वे 208.4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

शूटिंग के अलावा, बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना अभियान जारी रखा। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। हॉकी में भारत और अर्जेंटीना का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। जबकि भारतीय टीम मेंस आर्चरी को तुर्किये ने 6-2 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button