‘स्‍त्री 2’ के आगे चारों खाने चित हुई ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’, जानिए ओपनिंग डे पर दोनों का हाल

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्‍त्री 2’ ने जहां ओपनिंग डे पर बंपर कमाई का नया रेकॉर्ड बनाया है, वहीं इसके साथ रिलीज हुई ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ को इस क्‍लैश से तगड़ा नुकसान हुआ है। खासकर, अक्षय कुमार के लिए ऐसा लग रहा है जैसे बॉक्‍स ऑफिस पर उनका बुरा दौर खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा। यह दिलचस्‍प है कि एक ओर जहां ‘स्‍त्री 2’ में उनके सरप्राइज कैमियो की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं लीड रोल में उनकी ‘खेल खेल में’ पहले दिन जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की ‘वेदा’ से भी पिछड़ गई है। यह हाल तब है, जब गुरुवार को 15 अगस्‍त की छुट्टी थी।

हॉलिडे रिलीज के बावजूद ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ की बॉक्‍स ऑफिस पर शुरूआत खराब रही है। दोनों ही फिल्में ‘स्‍त्री 2’ के आगे घुटनों पर हैं। एक ओर जहां, अमर कौश‍िक के डायरेक्‍शन में बनी ‘स्‍त्री 2’ ने पहले दिन 45.75 करोड़ रुपये के साथ 2024 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग का रेकॉर्ड बना लिया है, वहीं ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ मिलकर भी 11.35 करोड़ रुपये ही कमा सकी हैं। ये दोनों ही फिल्‍में सिनेमाघरों में लगभग बराबर (1500-2000) स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button