मोहनलाल समेत 17 सदस्‍यों ने AMMA से दिया इस्‍तीफा, मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्री में उत्‍पीड़न के आरोपों से मचा बवाल

हेमा कमेटी की रिपोर्ट में हुए खुलासे ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में तूफान खड़ा कर दिया है। न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट में इंडस्ट्री की महिलाओं के साथ उत्पीड़न को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। इस रिपोर्ट की वजह से मलयालम फिल्म जगत में खलबली मच गई है और अब अन्य महिला कलाकार भी यौन उत्पीड़न के आरोपों के साथ सामने आ रही हैं। मलयालय फिल्म जगत में महिलाओं के वर्किंग कंडीशन पर हेमा समिति की विस्फोटक रिपोर्ट आने के बाद अब मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुपरस्टार मोहनलाल ने भी इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button